लखनऊ, अप्रैल 28 -- गुड़म्बा के मिश्रपुर स्थित नई आशा आश्रय गृह से शनिवार को किशोरी भाग निकली थी। इस मामले में डीपीओ ने आश्रय गृह को नोटिस भेजा है। जवाब में आश्रयगृह ने कहा है कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है। किशोरी की खोजबीन जारी है। नई आशा आश्रय गृह से 17 वर्षीय किशोरी भाग निकली थी। डीपीओ के अनुसार इस मामले में अगले दिन रविवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। डीपीओ विकास सिंह ने नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। कुर्सी रोड स्थित मिश्रपुर में नई आशा नाम से आश्रय गृह है, जिसका संचालन आशीर्वाद ट्रस्ट करता है। बाल कल्याण समिति लखीमपुर खीरी के आदेश पर 19 अप्रैल 2025 को किशोरी को आश्रय गृह में दाखिल किया गया था। शनिवार शाम पांच बजे किशोरी आश्रय गृह की दीवार फांदकर भाग गई। डीपीओ के अनुसार पहले आश्रय गृह के कर्मचारियों ने किशोरी को खोजने की कोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.