देवरिया, मई 26 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने जा रही किशोरी के साथ गांव का ही एक युवक दुष्कर्म किया। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। इसके बाद किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। इस मामले में किशोरी की मां ने लार थाने में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शुक्रवार की शाम शौच करने के लिए जा रही थी, इस बीच गांव का ही एक युवक उसे पकड़ लिया और छेड़खानी के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी आरोपी ने बना लिया और पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। यह बात किशोरी ने अपनी मां से बताई तो उसके पैर तले जमीन ही खिसक गई। मां थाने पर पहुंची और तहरीर दी। दो दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.