महाराजगंज, फरवरी 22 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के साथ दूसरे गांव के एक युवक ने दुष्कर्म के बाद अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी की मां ने बताया है कि वह अपने पति और बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। इस बीच मौका पाकर एक युवक घर में घुस गया और जबरदस्ती किया और अश्लील फोटो बना लिया। आरोप है कि युवक ने बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी की मां का कहना है कि इसके बाद फिर युवक ने उसकी बेटी को स्कूल से आते समय रास्ते में रोककर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए जबरदस्ती करना चाहा। इसके बाद किशोरी ने घर आकर पूरी बात बताई। एसओ अखिलेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.