देवरिया, मार्च 22 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कोचिंग पढ़कर शुक्रवार को घर जा रही छात्रा के साथ दो आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर करने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पकड़े गए एक आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। फरार चल रहे दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। खामपार थाना के एक गांव की किशोरी सुबह कोचिंग पढ़कर अपने घर जा रही थी। घर जाते समय रास्ते में बने एक आरआरसी सेंटर का ताला तोड़कर पास के एक गांव के दो किशोर उसे लेकर अंदर चले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। उधर से गुजर रहे एक युवक की नजर पड़ गई और उसने किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुन ली। इसके बाद ग्रामीण पहुंच गए और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष महेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.