अमरोहा, दिसम्बर 28 -- अमरोहा, संवाददाता। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक और उसके सहयोगी बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जहां जेल तो वहीं बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसकी स्थिति में अब सुधार है। मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक किसान की 15 वर्षीय बेटी गुरुवार शाम गांव के बाहर उपले थापने गई थी। आरोप है कि गांव के ही युवक अमन व उसके नाबालिग साथी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद दोनों बेहोशी की हालत में उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गए थे। तलाशी के दौरान किशोरी खेत में बेहोशी की हालत में मिली थी। मामले में शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.