देवरिया, दिसम्बर 30 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की मंदबुद्धि किशोरी के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म कर दिया। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अधेड़ को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पुलिस ने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंदबुद्धि है। इसका फायदा उठाकर गांव का ही विजेंद्र राजभर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने इसकी जानकारी अपनी पत्नी को दी और फिर दोनों ने मिलकर एक अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात के चलते रक्तस्राव हुआ तो इसकी भनक पीड़िता के परिजनों को लगी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि आ...