चित्रकूट, फरवरी 12 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने वाले नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक वादी ने तहरीर देकर तीन दिन पहले तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। अवगत कराया कि उसकी नाबालिग बेटी से विनोद ने एक वर्ष से अवैध संबंध बना रखे थे। अवैध संबंध के दौरान बेटी गर्भवती हो गई। विनोद ने बेटी को गर्भ निरोधक गोली खिलाकर गर्भपात कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने आरोपित विनोद को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.