लखनऊ, जनवरी 14 -- भदरसा(अयोध्या) संवाददाता। पूरा कलन्दर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीया किशोरी मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े नौ बजे अपने चचेरे भाई के घर आयोजित जन्मदिन मे जा रही थी जहां रास्ते में विकास पाण्डेय पुत्र देवानन्द पाण्डेय मिला और किशोरी को बहला फुसलाकर थोड़ी दूर स्थित एक छप्पर में ले गया जहां दुष्कर्म करने लगा तो किशोरी चिल्लाने लगी। चीखपुकार सुनकर लड़की के पिता पहुंचे तो देखा कि आरोपी जबरन दुष्कर्म कर रहा है। किशोरी के पिता को देखते ही आरोपी भाग गया लेकिन पीड़िता के पिता को थाना जाने पर जान से मारने की धमकी दे गया। पिता अपने लड़की को लेकर थाना पर पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने किशोरी के पिता के तहरीर पर आरोपी विकास पाण्डेय के विरुद्ध दुष्कर्म,पाकसो एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल क...