छपरा, फरवरी 20 -- दरियापुर।डेरनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में सामान खरीदने दुकान पर गई एक किशोरी के साथ दुकानदार ने दुर्व्यवहार की। ग्रामीणों ने दुकानदार की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना शुक्रवार की शाम की है। किशोरी दुकान पर सामान खरीदने के लिए दुकान पर पहुंची।बताया जाता है कि दुकानदार ने उसे अकेला देख पकड़ लिया। किशोरी ने जब शोर मचाई तो आस पास के लोग वहां पहुंच गए और दुकानदार को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे लेकर थाने पर आई।समाचार प्रेषण के समय ग्रामीण थाने पर दुकानदार के खिलाफ कारवाई करने के लिए जमे हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.