रामपुर, मई 17 -- सैफनी में दलित किशोरी के साथ हुई घटना को लेकर सियासत गरमा गई थी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,सांसद प्रियंका गांधी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपना विरोध जताया था। इसके साथ ही पक्ष और विपक्ष के नेता किशोरी से मिलने मेरठ अस्पताल और उसके घर भी पहुंचे थे। इस दौरान नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उत्तर प्रदेश में जंगलराज होने का प्रमाण बताया था। वहीं,राहुल गांधी ने भाजपा सरकार में बेटियां पूरी तरह असुरक्षित नहीं होने की बात कही थी। ----- किशोरी के शरीर पर आठ जगह थे निशान रामपुर। किशोरी से दुष्कर्म की घटना के बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। तब रिपोर्ट में किशोरी के शरीर पर आठ जगह निशान पाए गए थे। इसके साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट पर भी सिगरेट से जलाने के निशान मिले थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.