गया, अगस्त 26 -- गुरुआ थाने की पुलिस ने एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार तीन चार दिन पूर्व गुरुआ के नाववचक गांव का अनुज कुमार ने एक किशोरी के साथ छेड़खानी करते हुए वीडियो बनाई थी। इस मामले में किशोरी ने युवक के खिलाफ गुरुआ थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। गुरुआ थाने की पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.