गोरखपुर, फरवरी 21 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 14 वर्षीय नाबालिग के गायब होने पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के निवासी अरुण विश्वकर्मा शाम 7 बजे बहला फुसला कर बेटी को कहीं लेकर चले गए हैं। अरुण के मित्र शुभम विश्वकर्मा तथा अरुण के बड़े भाई अमरजीत विश्वकर्मा ने भी मदद की है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...