मुरादाबाद, जनवरी 9 -- उत्तराखंड की पुलिसकर्मी की बेटी कोतवाली क्षेत्र के गांव में ननिहाल में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। 12 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई। इसको लेकर शुक्रवार उत्तराखंड पुलिस दिनभर कोतवाली में डेरा जमी रही और संभावित स्थानों पर छापामारी और दबिश डालने का अभियान जारी है। उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत महिला कर्मी की बेटी कोतवाली क्षेत्र के गांव में ननिहाल में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। दो दिन पूर्व 12 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। कोतवाली पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया। उत्तराखंड की कुंडा थाना क्षेत्र की सूर्या चौकी का पुलिस बल शुक्रवार को कोतवाली पहुंच गया और कोतवाली परिसर में डेरा डाल दिया। कोतवाली पुलिस की मदद से किशोरी की तलाश में जगह-जगह दबिश डाली गई।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.