फतेहपुर, फरवरी 22 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ हुई हैवानियत के मामले में पुलिस ने किशोरी और परिजनों के बयान के आधार पर दुष्कर्म और धर्मांतरण की धारा बढ़ाते हुए आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दें कि बीते 13 फरवरी को किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर से धर्मांतरण और दुष्कर्म वाली बात हटवा दी थी और छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी थी। हालांकि पिता ने आरोपी पर बेटी पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। जिस पर थाना पुलिस को एसपी ने कड़ी फटकार लगाई। जिसके बाद किशोरी के बयान के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाई गई और आरोपी महताब आलम उर्फ चांद को...