प्रयागराज, जनवरी 1 -- फाफामऊ/सहसों, हिटी। थरवई थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले 14 वर्षीय लड़की से दुराचार का मामला सामने आया था। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। लेकिन, पुलिस ने अब तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की। तीन दिन से थाने का चक्कर लगाने के बाद परिजनों ने गुरुवार को त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। साथ ही मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए वीडियो जारी किया है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' अखबार वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी मंगलवार शाम लगभग चार बजे खेत की ओर गई थी। जहां गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया। घर लौटने पर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। आरोप है कि बुधवार को थरवई थाने जाकर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.