बरेली, फरवरी 17 -- शाही, संवाददाता। सोमवार शाम क्षेत्र के गांव की किशोरी के घर में मनचला सागर निवासी बीथम नौगवां घुस गया। घर में घुसकर युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने मारपीट की। शोर मचाने पर युवक जानसे मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक का शांति भंग में चालान कर दिया। किशोरी के पिता ने बताया मनचला लंबे समय से किशोरी को रास्ते में परेशान कर छेड़छाड़ करता है। वह उनकी पुत्री को फोन कर अश्लील बातें करता है। बात न करने पर धमकी देता है। उसकी हरकतों से तंग होकर किशोरी ने युवक का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था। नंबर ब्लॉक करने के बाद युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट व तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने बताया युवक का किशोरी के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.