प्रयागराज, मार्च 17 -- करेली क्षेत्र की एक किशोरी घर से ढाई लाख रुपये लेकर गायब हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक लाला निषाद के खिलाफ केस दर्ज किया है। मूल रूप से आगरा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह करेली इलाके में किराये का मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। लाला निषाद उनकी 16 वर्षीय बेटी से बात करता था। कई बार लाला निषाद का फटकारा था। पांच मार्च की रात लाला के बहकावे में आकर बेटी घर से ढाई लाख रुपये लेकर चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.