महाराजगंज, जनवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अधिवक्ता की नाबालिग बेटी के आत्महत्या कर लिए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अधिवक्ता संगठन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिक बेटी का फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। साथ ही गांव में उसकी बेटी की इज्जत पर कीचड़ उछाला जा रहा था। इसकी वजह से वह इस कदर आहत हुई कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिवक्ता पिछले 10 दिनों से न्याय की उम्मीद में परसामलिक थाने का चक्कर काट रहे थे। मामला अधिवक्ता संगठन तक पहुंचा। बार एसोसिएशन ने मामले को गंभीरता से लिया और पूरे मामले की शिकायत सीओ अंकुर कुमार गौतम से की। संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.