प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फाफामऊ क्षेत्र की 15 वर्षीय लड़की का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण की कोशिश और आईवीएफ सेंटर ले जाकर गैरकानूनी कृत्य किए जाने के मामले की जांच तेज हो गई है। एसीपी थरवई ने गुरुवार को वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर लड़की का बयान लेने का प्रयास किया। सूत्रों की मानें तो पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस अब आईवीएफ सेंटर और मामले से जुड़े लोगों की पड़ताल की कवायद में जुटी है। उधर, महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने भी सीडब्ल्यूसी की महिला सदस्य को फोन कर मामले की जानकारी ली है। फाफामऊ की एक महिला ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर उसकी 15 वर्षीय बेटी का पड़ोस की महिला पर ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराने की कोशिश और शहर के आईवीएफ सेंटर ले जाकर गैरकानूनी ढंग से अंडाणु निकालने का आरोप लगाते हुए कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.