मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 जनवरी को किशोरी को अगवा कर लिया गया। मामले को लेकर किशोरी की मां ने वैशाली थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक और उसके चार सहयोगियों के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कराया है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीया पुत्री घर थी। इसी बीच 18 जनवरी की रात आरोपितों ने पुत्री का अपहरण कर लिया। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...