आरा, जनवरी 15 -- पीरो, संवाद सूत्र। शादी की नीयत से किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने मुम्बई से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पीरो लाये जाने के बाद सघन पूछताछ कर जेल भेज दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीरो नगर परिषद् क्षेत्र से किशोरी का अपहरण नवंबर 2025 में कर लिया गया था। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के भदोही निवासी अमन कुमार और मिर्जापुर के नारायणपुर के सौरभ कुमार को मुम्बई से गिरफ्तार किया है। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...