हापुड़, दिसम्बर 17 -- हापुड़। कोतवाली नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर स्थित एक मोहल्ले में मंगलवार को उत्तराखंड राज्य के रुड़की की पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। रुड़की पुलिस की छापामार कार्रवाई से मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के रुड़की क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। किशोरी के परिजन ने संबंधित थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसके बाद रुड़की पुलिस को जांच के दौरान पता लगा था कि किशोरी को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक अपने साथ लेकर गया है। इस मामले में रुड़की पुलिस ने कोतवाली में आमद दर्ज कराई थी। जिसके बाद महिला और पुरुष टीम शहर के बुलंदशहर रोड पर स्थित एक मोहल्ले में दबिश देने के लिए आई थी। हालां...