समस्तीपुर, अक्टूबर 5 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य पथ पर रविवार की सुबह समस्तीपुर कॉलेज के पास एक नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण करने की कुछ युवकों की कोशिश नाकाम हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बंगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल में रह रही थी। इसी दौरान बोलेरो सवार कुछ युवकों ने उसे गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर किशोरी का ममेरा भाई मौके पर पहुंचा और बोलेरो गाड़ी से लटक गया। चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, जिससे युवक करीब दो सौ मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। घटना की सूचना मिलते ही कन्हैया चौक के पास ग्रामीणों ने बोलेरो को घेर लिया। इस दौरान दो-तीन बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि चालक समेत दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.