गंगापार, मार्च 16 -- उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी तीन दिन पूर्व दोपहर के समय घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। तीन दिन पहले उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी संदिग्ध अवस्था में घर से लापता हो गई थी। किशोरी के पिता के तहरीर पर उतरांव पुलिस ने टिकरी गांव निवासी महाभारत, आरती देवी, रामायण उर्फ ननकऊ सहित तीन के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी के पिता का आरोप है कि बेटी घर से जाते समय Rs.70 हजार नकदी, एक चांदी का करधन भी उठा ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.