शामली, मार्च 5 -- बाबरी पुलिस द्वारा सोमवार को नाबालिग के अपहरण के आरोपी के घर पर मुनादी कराते हुए कुर्की नोटिस चस्पा किया गया। थाना बाबरी पर क्षेत्र के एक गांव निवासी संजीव पुत्र जयपाल द्वारा गत 11 दिसंबर को तहरीर देकर किशोर लक्की कुमार पुत्र सुनील उर्फ़ काला निवासी खेड़ा मस्तान थाना फुगाना जिला मुज़फ्फरनगर के खिलाफ पुत्री के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई थीं।बाबरी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा क़ायम किया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा प्रयास किये जाने के बावजूद भी न तो किशोरी की बरामदगी हों सकी, तथा न ही आरोपित की गिरफ्तारी हों सकी। मामला उप निरीक्षक बाबरी विनोद राघव द्वारा न्यायलय मे पेश किया गया, जिस पर न्यायालय द्वारा संज्ञान लेते हुए आरोपित युवक के खिलाफ कुर्की का नोटिस जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.