कौशाम्बी, फरवरी 8 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के महिला उपरहार गांव निवासी सत्यम यादव पुत्र संतलाल के खिलाफ 30 जनवरी को सरायअकिल थाने पर मुकदमा कायम हुआ था। इसमें आरोप था कि वह एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह गांव के समीप से ही गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...