रुडकी, जनवरी 16 -- मंगलौर, संवाददाता। एक व्यक्ति ने युवक पर 16 वर्षीय पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित जब शिकायत करने घर पहुंचा तो आरोपी के भाई ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 जनवरी को पुत्री ने अपनी दोनों छोटी बहनों को सामान लाने के लिए बाजार भेज दिया था। उनके लौटने पर 16 वर्षीय पुत्री गायब थी। परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि उनकी पुत्री पहले से ही एक युवक से बातचीत करती थी और परिवार ने कई बार उन्हें समझाया था। आरोपी ने उसको मोबाइल फोन भी दिया था, जिसे परिवार ने जब्त कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...