कानपुर, फरवरी 7 -- - न्यायालय के आदेश पर नवाबगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में एक महिला ने पड़ोसियों पर बेटी का अपहरण करने और ब्लैकमेल कर करीब नौ लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि नवाबगंज पुलिस और आलाधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शिकायत की थी। नवाबगंज निवासी महिला के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी जुलाई 2025 से लापता है। काफी तलाशने के बाद पता चला कि पड़ोसी हर्ष आनंद बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उनके घर से 30 हजार नकद और पांच लाख के जेवरात गायब थे। वहीं आरोपी और उनके परिजन ने बेटी को ब्लैकमेल कर उसके और पति के संयुक्त बैंक खाते से ऑनलाइन 4.40 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.