बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती। सोनहा पुलिस ने मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जोगिया पाठक गांव में फोन से बात करने से नाराज होकर किशोरी की हत्या कर पंखे से शव लटकाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। आरोपी रॉकी जान मैथ्यू को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार मृतका गिरफ्तार किए गए आरोपी से फोन पर अक्सर बात करती थी। बता दें कि 14 दिसम्बर को थाना क्षेत्र के जोगिया पाठक गांव में 16 वर्षीय प्रीति का शव फंदे से लटका पाया गया था। पांच दिन बाद मृतका की मां माया देवी पत्नी चिनगी प्रसाद ने अपने ससुर व दो देवर के ऊपर यह कहते हुए हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था कि मेरी बेटी को मोबाइल पर बात करने से यह लोग चिढ़ते थे। पुलिस ने मृतका के बाबा रामसवारे, चाचा शेखर व विरजू पर जानमाल की धमकी देने व हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.