गाज़ियाबाद, जून 12 -- मोदीनगर। नगर एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने मोदीनगर थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द बरामद करने क आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। नगर एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी,लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। गुरुवार को परिजन कॉलोनी के लोगों के साथ एकत्र होकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर जमकर हंगाम किया। थानाप्रभारी ने जल्द किशोरी को बरामद करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.