कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की 14 वर्षीय उर्मिला देवी पुत्री बाबूलाल सरोज पढ़ाई के साथ घरेलू कामों में मां का हाथ बंटाती थी। एक नवंबर की सुबह घर के भीतर कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। पांच नवंबर को उर्मिला की मां ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर बताया था कि पड़ोसी युवक ने बदनियती से बेटी का हाथ पकड़ लिया था। चीख-चिल्लाने पर उसके परिवार वाले आ गए थे। सभी ने मिलकर पिटाई की थी। इसी से क्षुब्ध होकर बेटी ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी, उसके चार भाइयों व परिवार की एक महिला के खिलाफ मुकदमा कायम किया था। मुख्य आरोपी रमेश व केश कुमार को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। गुरुवार सुबह केश कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.