महोबा, जनवरी 5 -- कबरई, संवाददाता। खेल-खेल में किशोरी का संतुलन बिगड़ गया और किशोरी कुएं में गिर गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर किशोरी को कुएं से निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के उटियां गांव निवासी देवराज सिंह की 11 वर्षीय बेटी प्राची रविवार को शाम बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल- खेल में किशोरी का संतुलन बिगड़ गया और किशोरी कुएं में गिर गई। किशोरी के कुएं में गिरने के बाद बच्चों में हड़कंप मच गया और परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू चलाकर किशोरी को कुएं से बाहर निकाला। घटना से किशोरी की मां संगीता का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने खुले कुएं को सुरक्षित...