दुमका, जनवरी 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिला के हिरणपुर के खुजूरडंगाल गाँव के एक कुएं से 16 वर्षीय किशोरी के शव को बरामद किया गया है। मृतका के पिता बड़का मरांडी ने बताया कि 18 जनवरी से बेटी बाहा मरांडी लापता थी। उसकी काफी खोजबीन की, पर वह नहीं मिली। शुक्रवार को जीजा के पिता मवेशी चराने के लिए खेत की ओर जा रहे थे कि कुएं में झांक कर देखा तो एक शव छपलाया हुआ था। शोर मचाने में लोग जुट गए। शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव किशोरी बाहा मरांडी के रूप हुई। किशोरी के आंखों पर पट्टी बंधा हुआ था। मुंह से खून बह रहा था। पिता ने किशोरी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने की आशंका जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...