कौशाम्बी, जनवरी 2 -- महेवाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रहुवन का डेरा में एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी सविता देवी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। किशोरी के माता-पिता की मौत करीब 10 साल पहले हो चुकी थी, जिसके बाद वह अकेले घर में रहती थी। शुक्रवार सुबह घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो किशोरी का शव रस्सी से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष हरीश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। घटना से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...