कौशाम्बी, अगस्त 30 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव का ही युवक भगा ले गया है। किशोरी बुधवार की शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई थी। परिजनों ने खोजबीन के बाद गांव के ही युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। साथ ही तमाम तरह की आशंका जाहिर की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी का सुराग लगाने के लिए सर्विलांस की मदद ले रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...