मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बाघाखाल में मंगलवार की देर रात एक किशोरी का फंदे से लटका शव मिला। मृतका मनोज राम की पुत्री खुश्बू कुमारी (15) थी। उसका शव घर में फंदे से लटक रहा था। सूचना पर बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता गांव में मजदूरी करते हैं। वहीं, मां रामनगर चौक पर सब्जी की दुकान चलाती है। गायघाट थानेदार सरुण कुमार मंडल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...