मोतिहारी, अप्रैल 2 -- मोतिहारी, निसं। किशोरी का आपत्तिजनक व अश्लील वीडियो भेजकर रंगदारी मांगने के मामले में साइबर थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में अभियुक्त रामगढवा थाना क्षेत्र के रामगढवा गांव निवासी अरुण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी अभिनव परासर ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च 2025 को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें आरोपित ने एक किशोरी का अश्लील व आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके परिजन को ह्वाट्सएप के माध्यम से भेजा था। साथ ही उक्त वीडियो को अक्सर वायरल करने की धमकी देते हुए रंगदारी की मांग कर रहा था। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज हुई थी। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। मंगलवार की सुबह अरुण कुमार को रामगढवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.