हापुड़, जनवरी 28 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का हरियाणा के युवक ने अपहरण कर लिया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने ने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 27 दिसंबर को सुबह करीब नौ उसकी 16 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित और उसके परिजन ने संभावित स्थानों पर तलाश की। इस दौरान पता चला कि हरियाणा के जिला फरीदाबाद के थाना बल्लभगढ़ के गांव बहादुरपुर निवासी सोनू उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। घटना के समय आरोपी द्वारा किशोरी को ले जाते हुए गांव के ही युवक ने देखा था। अपहरण के बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिवार में परेशानी का माहौल बना हुआ है।...