प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 22 नवंबर 2025 को उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का युवक बहका-फुसला कर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 20 वर्षीय बेटी 26 जनवरी को करीब तीन बजे स्कूल से लौट रही थी। तभी रवि गौतम अपने एक साथी के साथ उसकी बेटी को अगवा कर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी रवि गौतम को नामजद करते हुए उसके साथी के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...