गोपालगंज, फरवरी 21 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांवों से एक किशोरी और एक युवती के गायब होने के मामले में मांझागढ़ थाने में अपहरण की प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज करायी गई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किशोरी को बरामद कर लिया । वहीं दूसरी युवती को मुंबई में होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के एक किशोरी को इसी गांव के एक किशोर ने अपने घर में रखा था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि एक युवती के फिलहाल मुंबई में होने की सूचना मिली है। उसकी बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...