उन्नाव, फरवरी 1 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र से 8 दिसंबर 2025 को दर्ज किशोरी अपहरण के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मोहित कुमार पुत्र हीरालाल निवासी गणेशी खेड़ा थाना बिहार किशोरी को बहला कर भगा ले गया था। विवेचना दौरान युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं भी बढ़ाई गई थीं। करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपित को निबई चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम दास व सिपाही मुनिराज ने रविवार दोपहर रेलवे स्टेशन कैंची मोड़ से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...