समस्तीपुर, दिसम्बर 8 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से किसी काम को लेकर बाजार जाने की बातें कह कर निकली एक किशोरी घर वापस लौटकर नहीं आई। अधिक समय बीत जाने के बाद घरवालों को आशंका होने पर काफी खोजबीन की गई। जब उसका पता नहीं चल सका तो उसके पिता ने स्थानीय थाने में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से खोजबीन की गुहार लगायी है। दर्ज प्राथमिकी में लालजी कुमार, अर्जुन महतो और पिंकी देवी को नामजद किया गया है। कहा है कि उसकी नाबालिग पुत्री गत 2 दिसम्बर की संध्या में घर से निकली थी। लालजी कुमार ने उसकी पुत्री को झांसा में लेकर कहीं फरार हो गया है। बताया है कि पुत्री के साथ मां का 25 हजार रुपए और सोना-चांदी का जेवरात भी था। शिकायत लेकर जब वह आरोपी के पास पहुंचा तो उसे जान मारने की धमकी दी गई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्...