मैनपुरी, दिसम्बर 2 -- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला से 29 नवंबर की सुबह नौ बजे स्कूल जाने के लिए निकली 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया गया। इस आशय की तहरीर पिता ने पुलिस को दी है। आरोप लगाया कि विकास पुत्र अज्ञात निवासी नगला दौलत अपने मौसा बुद्ध सिंह पुत्र अज्ञात के सहयोग से पुत्री को अगवा कर ले गया है। घटना वाले दिन पुत्री स्कूल नहीं पहुंची। खोजबीन के दौरान उसे अगवा किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द किशोरी को बरामद किया जाएगा और आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...