फतेहपुर, फरवरी 18 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 27 जनवरी की सुबह साढ़े 10 बजे किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 17 फरवरी को मिले प्रवेश पत्र से उसकी उम्र 17 वर्ष आठ माह सामने आई। भाई ने आरोप लगाया कि खदरा थाना औंग निवासी धीरेन्द्र उसे बहला-फुसलाकर ले गया है, जिसमें मंगदखेड़ा थाना महाराजपुर कानपुर नगर निवासी लवकुश ने सहयोग किया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.