गंगापार, अप्रैल 16 -- संजीवनी संस्था द्वारा संचालित रजस्वला प्रोजेक्ट के अंतर्गत मंगलवार को तरांव गांव में एक व्यापक स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य परामर्श तथा आवश्यक संसाधनों से सशक्त बनाना रहा। शिविर में महिलाओं एवं किशोरियों ने सक्रिय भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों को महामारी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच तथा औषधियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही आयरन, मल्टीविटामिन टैबलेट्स एवं अन्य पोषण सामग्री युक्त पोषण किट्स भी प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि सोनी कुशवाहा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए सैनिटरी पैड के उपयोग, रखरखाव और उचित निष्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने महिलाओं को आत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.