बरेली, जनवरी 2 -- अलीगंज। गुरुवार को कोचिंग जा रहीं दो सहेलियों को समुदाय विशेष के दो युवक बहला फुसलाकर ई रिक्शा में बैठाकर अपने साथ ले जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं और परिजनों ने ई रिक्शा की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया और मामला लव जिहाद का बताते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया। थानाक्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों गुरुवार दोपहर कोचिंग के लिए घर से निकलीं थीं। आरोप है कि थाना विशारतगंज क्षेत्र के एक गांव मझगवां मस्जिद वाली गली के समुदाय विशेष के राहिब और आबिद ने किशोरियों को बहला फुसला कर एक ई रिक्शा में बैठा लिया और कहीं ले जा रहे थे। जानकारी होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किशोरियों के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन और कार्यकर्ता उन्हें खोजने में जुटे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.