जौनपुर, जनवरी 26 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से किशोरियों के बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में शनिवार को दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों किशोरियों की तलाश में जुटी हुई है। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी नाबालिग पुत्री के साथ मायके बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव जा रही थी। इसी दौरान बदलापुर चौराहे से किशोरी गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। आरोप है कि रारी कला गांव निवासी जीतेंद्र चौहान किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। दूसरी घटना में बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर देकर बताया कि 22 जनवरी की शाम उनकी पुत्री शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.