हरदोई, फरवरी 24 -- हरदोई। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से जनपद सहित प्रदेश के 30 जिलों में सिंगल डोज ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। यह अभियान तीन माह तक संचालित होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.भवनाथ पांडे ने बताया कि किशोरियों को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें टीकाकरण से जुड़े तकनीकी एवं व्यवस्थागत बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ शीघ्र किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लक्षित आयु वर्ग की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा, जिससे भविष्य में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.