चतरा, मार्च 10 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। थाना रोड स्थित लोक प्रेरणा केंद्र कार्यालय में रविवार को किशोरियों के बीच पाठ्य सामाग्री का वितरण किया गया। यह वितरण लोक प्रेरणा केंद्र और एक्शन विलेज इंडिया के सहयोग से नि:शुल्क कोचिंग प्राप्त कर रही किशोरियों को दिया गया है। मौके पर संस्था की सचिव मौसमी बाखला ने कहा कि पाठ्य सामाग्री वैसे किशोरियां को दिया गया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है। साथ ही वे अपने से पाठ्य सामाग्री खरीद पाने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि पाठ्य सामाग्री मिलने से किशोरियों को पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी। किशोरियां पढ़ाई कर आगे की भविष्य बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि किशोरियां को शिक्षा प्राप्त करने में मदद की जा सके, ताकि वह बेहतर परिणाम लाकर माता पिता का नाम रौशन करे। मौके पर प्रतिमा, रानी, कविता, सरोज, भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.