अल्मोड़ा, फरवरी 1 -- अल्मोड़ा। राइंका कमलेश्वर में किशोरावस्था स्वास्थ्य व जागरूकता' कार्यक्रम हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीषा पनेरू व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिया जोशी ने छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया। यहां प्रधानाचार्य खजान चन्द्र काण्डपाल, बालसखा प्रभारी निर्मला लोहुमी, डाॅ. इन्द्रा बिष्ट, नरेन्द्र सिंह बनकोटी, रेणुका जोशी, सवित जनौटी, गणेश जोशी, प्रीतिका भटनागर, डॉ. चन्द्र प्रकाश बिष्ट, प्रेमा कैड़ा, ललिता रौतेला, शर्मिला, विशाखा रानी, चन्द्र शेखर जी, मनोज जोशी, गोविन्दी, ममता पालनी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...